नगालैंड के गवर्नर अश्विनी का इस्तीफा

नयी दिल्ली : नगालैंड के गवर्नर अश्विनी कुमार ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया. मोदी सरकार के सत्ता संभालने के बाद इस्तीफा देनेवाले वे तीसरे राज्यपाल हैं. इससे पहले यूपी के गवर्नर बीएल जोशी और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त ने पिछले हफ्ते इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि अब वे […]

नयी दिल्ली : नगालैंड के गवर्नर अश्विनी कुमार ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया. मोदी सरकार के सत्ता संभालने के बाद इस्तीफा देनेवाले वे तीसरे राज्यपाल हैं. इससे पहले यूपी के गवर्नर बीएल जोशी और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त ने पिछले हफ्ते इस्तीफा दे दिया था.

इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि अब वे तनावमुक्त हैं. इस्तीफा देनेवाले तीनों गवर्नर या तो पूर्व आइपीएस हैं या पूर्व आइएएस. राजनीतिक पृष्ठभूमिवाले किसी गवर्नर ने इस्तीफा नहीं दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >