PNB घोटाला के आरोपी मेहुल चोकसी ने छोड़ी भारत की नागरिकता, देश वापस लाना हुआ कठिन

नयी दिल्ली : पीएनबी घोटाला के आरोपी मेहुल चोकसी ने देश की नागरिकता छोड़ दी है, जिसके कारण अब उसे वापस लाना बहुत कठिन हो गया है. भगोड़े हीरा कारोबार मेहुल चोकसी ने आज सोमवार को अपना पासपोर्ट सरेंडर दिया. पीएनबी महाघाेटाला मामले में CBI ने मेहुल चोकसी और उसकी कंपनी के खिलाफ दाखिल किया […]


नयी दिल्ली :
पीएनबी घोटाला के आरोपी मेहुल चोकसी ने देश की नागरिकता छोड़ दी है, जिसके कारण अब उसे वापस लाना बहुत कठिन हो गया है. भगोड़े हीरा कारोबार मेहुल चोकसी ने आज सोमवार को अपना पासपोर्ट सरेंडर दिया.

पीएनबी महाघाेटाला मामले में CBI ने मेहुल चोकसी और उसकी कंपनी के खिलाफ दाखिल किया चार्जशीट

मेहुल चोकसी 14 हजार करोड़ रुपये पीएनबी घोटाले का आरोपी है. घोटाले के सामने आने से पहले ही वह जनवरी में देश छोड़कर भाग गया था. इसी मामले में उसका रिश्तेदार नीरव मोदी भी आरोपी है.

चोकसी ने उच्चायोग को बताया कि उसने नियमों के तहत एटीगा की नागरिकता ले ली है और भारत की नागरिकता छोड़ दी है. चूंकि भारत सरकार पीएनबी घोटाला मामले में उसे देश वापस लाने के प्रयास में जुटी थी, यह सरकार के लिए बड़ा झटका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >