चुनावी तालमेल पर कांग्रेस की तल्खी, बोली-पहले से ही AAP के साथ गठबंधन के खिलाफ थीं हमारी राज्य इकाइयां

नयी दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने की आम आदमी पार्टी (आप) की घोषणा को दरकिनार करते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि उसकी राज्य इकाइयां तो पहले ही अरविंद केजरीवाल की पार्टी के साथ तालमेल के स्पष्ट रूप से खिलाफ थीं. दरअसल, आप की दिल्ली […]

नयी दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने की आम आदमी पार्टी (आप) की घोषणा को दरकिनार करते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि उसकी राज्य इकाइयां तो पहले ही अरविंद केजरीवाल की पार्टी के साथ तालमेल के स्पष्ट रूप से खिलाफ थीं. दरअसल, आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि हम दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अकेले ही चुनाव लड़ेंगे.

इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : आप ने कहा – कांग्रेस से गठबंधन होगा या नहीं, कहना मुश्किल

राय ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने के लिये कांग्रेस नेताओं के ‘अहंकारी रुख’ को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह और शीला दीक्षित के बयान आ रहे हैं, उनसे यह साफ है कि देशहित से कांग्रेस का कुछ लेना-देना नहीं है और उसके लिए अपना अहंकार सर्वोपरि है.

कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने के आप के फैसले पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि मुझे लगता है कि इन तीनों राज्यों की कांग्रेस इकाइयों का नेतृत्व शुरुआत से ही आप के साथ किसी भी तरह के गठबंधन के खिलाफ था. वहीं, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने इस पर टिप्पणी से इनकार किया.

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि उनके फैसले पर हम क्या कह सकते हैं. हमारी तरफ से गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं हुई थी. दिल्ली के लोगों में कांग्रेस के प्रति फिर से विश्वास पैदा हुआ है आैर आप देखेंगे कि जनता भाजपा और आप दोनों को खारिज करेगी. वहीं, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में कहीं नहीं है. इनकी गंभीरता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले जींद में देश का आखिरी उपचुनाव हो रहा है, लेकिन आप नहीं लड़ रही है. दरअसल, हरियाणा में इनका कोई आधार नहीं है. राज्य में कांग्रेस को किसी गठबंधन की जरूरत नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >