डिफेन्स इंडिया स्टार्टअप चैलेंज के तहत रक्षा मंत्रालय को मिले 500 से अधिक आवेदन

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्रालय ने समस्याओं संबंधी 11 विवरणों को सूचीबद्ध करते हुए ‘‘डिफन्स इंडिया स्टार्टअप चैलेंज” आरंभ किया है जिसके तहत उसे 500 से अधिक आवेदन मिल चुके हैं. रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे ने सोमवार को राज्यसभा को यह जानकारी देते हुए बताया कि आवेदनों का मूल्यांकन किया जा रहा है. […]

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्रालय ने समस्याओं संबंधी 11 विवरणों को सूचीबद्ध करते हुए ‘‘डिफन्स इंडिया स्टार्टअप चैलेंज” आरंभ किया है जिसके तहत उसे 500 से अधिक आवेदन मिल चुके हैं. रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे ने सोमवार को राज्यसभा को यह जानकारी देते हुए बताया कि आवेदनों का मूल्यांकन किया जा रहा है.

उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि मौजूदा भारतीय रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रस्तावित प्रोटोटाइप की संभावना तथा विद्यमान प्रौद्योगिकी या पेटेंट की संभावना आदि मानकों के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा. भामरे ने यह भी बताया कि एक अतिरिक्त एवं वैकल्पिक मानक यह भी होगा कि क्या प्रस्तावित उत्पाद या प्रौद्योगिकी में वैकल्पिक सामान्य बाजार तक पहुंच बनाने की क्षमता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >