वायरस से कंप्यूटर को बचाएगा ‘नमो’ एंटीवायरस साफ्टवेयर

नयी दिल्ली: घरेलू आईटी कंपनी इनोवेजिओन ने अपने नये एंटीवायरस साफ्टवेयर का नाम ‘नमो’ दिया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का लोकप्रिय लघु रुप है.साफ्टवेयर पर्सनल कंप्यूटर उपयोग करने वालों को मुफ्त में मालवेयर तथा वायरस हमलों से बचाएगा. मौजूदा संस्करण बुनियादी सुरक्षा प्रदान करता है. कंपनी की इस साफ्टवेयर की अत्याधुनिक संस्करण […]

नयी दिल्ली: घरेलू आईटी कंपनी इनोवेजिओन ने अपने नये एंटीवायरस साफ्टवेयर का नाम ‘नमो’ दिया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का लोकप्रिय लघु रुप है.साफ्टवेयर पर्सनल कंप्यूटर उपयोग करने वालों को मुफ्त में मालवेयर तथा वायरस हमलों से बचाएगा. मौजूदा संस्करण बुनियादी सुरक्षा प्रदान करता है. कंपनी की इस साफ्टवेयर की अत्याधुनिक संस्करण पेश करने की योजना है.

इनोवेजिओन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अभिषेक गगनेजा ने से कहा, ‘‘इंटरनेट उपयोग करने वालों के लिहाज से भारत तीसरा सबसे बडा देश है. हालांकि आंकडें बताते हैं कि केवल 13 प्रतिशत के पास वैध एंटीवायरस साफ्टवेयर है और 30 प्रतिशत में उसी साफ्टवेयर या अन्य एंटीवायरस साफ्टवेयर का परीक्षण संस्करण दोबारा से लगाने की प्रवृत्ति होती है.’’ हालांकि शेष 57 प्रतिशत सिस्टम में या तो कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती या वे अज्ञात एप्लीकेशन का उपयोग करते हैं और इसी खंड को ध्यान में रखकर ‘नमो’ लाया गया है.

हालांकि गगनेजा ने स्पष्ट किया कि कंपनी का किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है.उन्होंने कहा, ‘‘यह साफ्टवेयर बनाकर हम नई सरकार को बधाई देना चाहते थे. हम यह भी संदेश देना चाहते हैं कि देश को उनसे काफी उम्मीदें हैं.’’ इस एंटीवायरस साफ्टवेयर की वायरस के बारे में तत्काल जानकारी देना, बेहतर स्कैनिंग आदि विशेषताएं हैं. आय माडल के बारे में पूछे जाने पर गगनेजा ने कहा कि कंपनी मुफ्त में सुरक्षा साफ्टवेयर देती रहेगी.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास अन्य कारोबार हैं जो अच्छा कर रहा हैं पिछले साल समूह की आय 1.6 करोड डालर रही जिसमें इस साल 100 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है. नमो एंटी वायरस मुक्त उत्पाद बना रहेगा.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >