तीन तलाक विधेयक पर लोकसभा में चर्चा आज, भाजपा ने अपने सासंदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने बुलायी बैठक

नयी दिल्ली : लोकसभा में गुरुवार को मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2018 (तीन तलाक बिल) पर चर्चा होगी. इससे पहले, कांग्रेस सांसदों की बैठक होगी. बैठक में इस संदर्भ में कांग्रेस के रुख पर निर्णय होने की संभावना है. पार्टी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2018 पर […]

नयी दिल्ली : लोकसभा में गुरुवार को मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2018 (तीन तलाक बिल) पर चर्चा होगी. इससे पहले, कांग्रेस सांसदों की बैठक होगी. बैठक में इस संदर्भ में कांग्रेस के रुख पर निर्णय होने की संभावना है. पार्टी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2018 पर होने वाली चर्चा में वह भाग लेगी.
इधर, भाजपा ने अध्यादेश को लोकसभा से मंजूरी दिलाने के लिए अपने सासंदों को व्हिप जारी किया है. अध्यादेश को लेकर गुरुवार को लोकसभा में गहमा-गहमी देखने को मिल सकती है. कांग्रेस और भाजपा समेत लगभग सभी दलों के नेता इस अध्यादेश को लेकर बहस कर सकते हैं. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री विजय गोयल ने बताया कि इस बिल पर चर्चा के लिए भाजपा ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है. वहीं, कांग्रेस का रुख पूछे जाने पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अभी यह तय है कि हम इस विधेयक पर चर्चा में भाग लेंगे. पार्टी का रुख गुरुवार की सुबह होने वाली बैठक में तय होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >