अमृतसर हमले में ISI का हाथ होने की आशंका, जाकिर मूसा के भी शामिल होने की आशंका

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में रविवार को एक धार्मिक सभा में किये गये ग्रेनेड हमले में आज आईएसआई का हाथ होने की आशंका जतायी गयी. इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी जाकिर मूसा के भी शामिल होने की बात कही जा रही है जबकि कल पुलिस ने इस बात से इनकार किया था. आज […]

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में रविवार को एक धार्मिक सभा में किये गये ग्रेनेड हमले में आज आईएसआई का हाथ होने की आशंका जतायी गयी. इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी जाकिर मूसा के भी शामिल होने की बात कही जा रही है जबकि कल पुलिस ने इस बात से इनकार किया था.

आज सुबह एनआईए की टीम ने यहां जाकर जांच की है. कल हुए हमले में तीन लोगों की मौत हो गयी थी और और कई अन्य घायल हो गये थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यहां अधिवाला गांव में ‘निरंकारियों’ की एक धार्मिक सभा में मोटरसाइकिल पर आये लोगों ने ग्रेनेड फेंका. घटनास्थल पर पहुंचे पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘एक ग्रेनेड फेंका गया और घटना में 5 से 10 लोग घायल हो गये.’ अधिकारी ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी.

एक खुफिया सूचना में कुछ दिनों पहले ही दावा किया गया था कि जैश-ए-मोहम्मद के छह से सात आतंकवादियों का एक समूह राज्य में, खासतौर से फिरोजपुर में मौजूद है. इस सूचना के बाद से पंजाब अलर्ट पर है. चार लोगों ने पिछले सप्ताह पठानकोट जिले में माधोपुर के समीप बंदूक दिखाकर एक ड्राइवर से एसयूवी छीन ली थी जिसके बाद से राज्य अलर्ट पर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >