दिल्ली के हवाला कारोबारी पर ईडी का छापा,3 करोड़ रुपये जब्त

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने आज दिल्ली के एक कथित हवाला कारोबारी के परिसरों पर छापा मारा. इस छापेमारी में 3 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है. एजेंसी ने इस हवाला डीलर व उसके कुछ सहयोगियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि […]

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने आज दिल्ली के एक कथित हवाला कारोबारी के परिसरों पर छापा मारा. इस छापेमारी में 3 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है.

एजेंसी ने इस हवाला डीलर व उसके कुछ सहयोगियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन लोगों से विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) के प्रावधानों के तहत पूछताछ की जा रही है.सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध डीलर कथित तौर पर करोल बाग क्षेत्र में अपने कार्यालय, कनाट प्लेस तथा कुछ अन्य आवासीय परिसरों से बडे पैमाने पर हवाला लेनदेन करता रहा है. सूत्रों ने कहा कि छापेमारी की कार्रवाई 9 परिसरों में की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >