ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 72 साल के हुए, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मंगलवार को 72 साल के हो गये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया ‘ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी को उनके जन्मदिन पर बधाई. नवीन जी भारत के उन वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं, जो बरसों से ओडिशा […]


भुवनेश्वर :
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मंगलवार को 72 साल के हो गये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया ‘ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी को उनके जन्मदिन पर बधाई. नवीन जी भारत के उन वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं, जो बरसों से ओडिशा के लोगों की सेवा कर रहे हैं.

मैं उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.’ पटनायक ने सोमवार को घोषणा की थी कि तितली चक्रवात और फिर बाढ़ आने से राज्य में हुए जान-माल के नुकसान के कारण वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे. मुख्यमंत्री ने 2013 में ‘फालिन’ चक्रवात के कारण और 2014 में ‘हुदहुद’ चक्रवात के कारण अपना जन्मदिन नहीं मनाया था. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और ओपीसीसी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है.

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को दी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया

SAI के कोच ने छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद आत्महत्या की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >