अगले महीने जी20 की बैठक के दौरान होगी नरेंद्र मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात

नयी दिल्ली : भारत में चीन के राजदूत लुओ च्यहुई ने सोमवार को कहा कि अर्जेंटीना में अगले महीने होने वाली जी20 की बैठक से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात होगी. लुओ नयी दिल्ली में अफगान राजनयिकों के लिए आयोजित पहले संयुक्त भारत-चीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर […]


नयी दिल्ली :
भारत में चीन के राजदूत लुओ च्यहुई ने सोमवार को कहा कि अर्जेंटीना में अगले महीने होने वाली जी20 की बैठक से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात होगी. लुओ नयी दिल्ली में अफगान राजनयिकों के लिए आयोजित पहले संयुक्त भारत-चीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अफगानिस्तान पर चीन-भारत सहयोग की दिशा में पहला कदम है तथा भविष्य में यह और अधिक गहरा होगा. चीनी राजदूत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी नवंबर में जी20 बैठकों से इतर मुलाकात करेंगे. मोदी और शी इस वर्ष दो अनौपचारिक भेंट कर चुके हैं.

#Abdulkalam की 86वीं जयंती पर पढ़ें उनके कुछ प्रेरक quotes

पहली मुलाकात जून में शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) की बैठक के दौरान वुहान में और दूसरी मुलाकात दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान जुलाई में हुई थी. लुओ ने कहा कि चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी दिसंबर में भारत की यात्रा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >