अंबाला में घर की छत गिरने से दो की मौत

अंबाला : भारी बारिश के चलते शनिवार सुबह यहां के दिलीपगढ़ क्षेत्र में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार के लोग अपने घर में सो रहे […]

अंबाला : भारी बारिश के चलते शनिवार सुबह यहां के दिलीपगढ़ क्षेत्र में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार के लोग अपने घर में सो रहे थे.

घर की छत पहले से ही जीर्ण-शीर्ण स्थिति में थी और भारी बारिश के बाद गिर गयी . पड़ोसियों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला.पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां शीतल (15) और उसके भाई हनी (7) को मृत लाया गया घोषित कर दिया गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >