तेलंगाना : युवा कांग्रेस का नेता एसटी छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार

करीमनगर : तेलंगाना के राजन्ना सिरसिल्ला जिले में रविवार को एक अनुसूचित जनजाति छात्रावास में कथित रूप से लड़कियों के यौन शोषण के लिए गिरफ्तार किये जाने के बाद युवा कांग्रेस के 30 वर्षीय एक स्थानीय पदाधिकारी ने आत्मदाह करने की कोशिश की. पुलिस ने बताया कि जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बंडारी बाला कुमार […]

करीमनगर : तेलंगाना के राजन्ना सिरसिल्ला जिले में रविवार को एक अनुसूचित जनजाति छात्रावास में कथित रूप से लड़कियों के यौन शोषण के लिए गिरफ्तार किये जाने के बाद युवा कांग्रेस के 30 वर्षीय एक स्थानीय पदाधिकारी ने आत्मदाह करने की कोशिश की.

पुलिस ने बताया कि जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बंडारी बाला कुमार कथित रूप से शराब के नशे में छात्रावास में घुस गया और लड़कियों का यौन शोषण किया.

पुलिस ने बताया कि जांच के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान कुमार ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की, लेकिन उसे बचा लिया गया.

बाद में नेता को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >