Breaking News: दीपक बैज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त

Breaking News: दिल्ली में भारी बारिश और बराज में पानी छोड़े जाने से बाढ़ की संभावना को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में दिल्ली सरकार के मंत्री और मेयर शामिल थे. केरल के प्रोफेसर टीजे जोसेफ का हाथ काटने का मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने छह आरोपियों को दोषी ठहराया और पांच आरोपियों को बरी कर दिया है. देश-विदेश की खबरों के लिए बनें रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

Live Updates
4:26 AM. 13 Jul 23 10:56 PM. 12 Jul

जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस एसवी भट्टी सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त

केंद्र ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश उज्ज्वल भुइयां और केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एसवी भट्टी की भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति को अधिसूचित किया.

4:26 AM. 13 Jul 23 10:56 PM. 12 Jul

आम आदमी पार्टी ने पृथ्वी रेड्डी को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पृथ्वी रेड्डी को बड़ी जिम्मेदारी दी है. पार्टी ने रेड्डी को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया है.

4:26 AM. 13 Jul 23 10:56 PM. 12 Jul

दीपक बैज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बुधवार को सांसद दीपक बैज को अपनी राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया. बस्तर से लोकसभा सदस्य बैज ने मोहन मरकाम का स्थान लिया है. छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है. इस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार है.

4:26 AM. 13 Jul 23 10:56 PM. 12 Jul

दिल्ली में बाढ़ का खतरा, एलजी वीके सक्सेना ने बुलाई आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए कल दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बुलाई है. इस बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल भी हिस्सा लेंगे.

4:26 AM. 13 Jul 23 10:56 PM. 12 Jul

सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 पर रोक लगाई

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 पर विवाद बढ़ने के साथ सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी है.

4:26 AM. 13 Jul 23 10:56 PM. 12 Jul

प्रोफेसर की हथेली काटकर हत्या के प्रयास मामले में 13 साल बाद 6 आरोपी दोषी करार

केरल के एर्नाकुलम में एनआईए स्पेशल ट्रायल कोर्ट ने आज 2010 में एक प्रोफेसर की हथेली काटकर हत्या के प्रयास के मामले में छह और आरोपियों को दोषी ठहराया.

मुख्य बातें

Breaking News: दिल्ली में भारी बारिश और बराज में पानी छोड़े जाने से बाढ़ की संभावना को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में दिल्ली सरकार के मंत्री और मेयर शामिल थे. केरल के प्रोफेसर टीजे जोसेफ का हाथ काटने का मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने छह आरोपियों को दोषी ठहराया और पांच आरोपियों को बरी कर दिया है. देश-विदेश की खबरों के लिए बनें रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >