मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को आज दे सकती है तोहफा

नयी दिल्ली: मोदी सरकार बुधवार को यानी आज केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है. जानकारी के अनुसार सरकार कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में दो फीसद की बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है. केंद्रीय कैबिनेट आज इस पर निर्णय ले सकती है. यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग में तय किये गये फार्मूले के तहत होगी. […]

नयी दिल्ली: मोदी सरकार बुधवार को यानी आज केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है. जानकारी के अनुसार सरकार कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में दो फीसद की बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है. केंद्रीय कैबिनेट आज इस पर निर्णय ले सकती है. यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग में तय किये गये फार्मूले के तहत होगी.

सूत्रों के की मानें तो यह बढ़ोतरी पहली जुलाई से लागू होगी. यहां चर्चा कर दें कि देशभर में 48 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और 61 लाख से ज्यादा पेंशनर्स हैं. यदि महंगाई भत्ते में बढोतरी होती है तो इन सभी को सीधा लाभ पहुंचेगा. फिलहाल कर्मचारियों का महंगाई 7 फीसदी है जो बढ़कर 9 फीसदी होने का अनुमान है.

यदि आपको याद हो तो 12 सितंबर 2017 को सरकार ने कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता एक प्रतिशत बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >