नयी दिल्ली : यमुना नदी में जलस्तर बुधवार को भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. इस दौरान 600 से अधिक लोगों को मौके से हटाकर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है.
अधिकारियों ने इस संबंध में उचित कदम उठाने के लिए दिशानिर्देश जारी किये थे. पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन के अनुसार यमुना नदी का जलस्तर बुधवार शाम सात बजे 205.7 मीटर तक पहुंच गया. खतरे का निशान 204.83 मीटर पर है. अधिकारियों ने बताया कि अब तक 613 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है.
