आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका: पत्रकारिता से राजनीति में आए आशुतोष ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी को बुधवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पार्टी के नेता आशुतोष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. हालांकि, आशुतोष ने इसके लिए निजी कारण का हवाला दिया है. खबरों की मानें तो आम आदमी पार्टी ने आशुतोष के इस्तीफे पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया है. यदि […]

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी को बुधवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पार्टी के नेता आशुतोष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. हालांकि, आशुतोष ने इसके लिए निजी कारण का हवाला दिया है. खबरों की मानें तो आम आदमी पार्टी ने आशुतोष के इस्तीफे पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया है.

यदि आपको याद हो तो आशुतोष पत्रकारिता छोड़कर राजनीति में आए थे और पिछले चार साल से पार्टी के साथ जुड़े थे. आशुतोष ने 2014 में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था और चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव भी लड़ा था, मगर उस चुनाव में उनकी हार हुई थी.

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा न भेजे जाने के कारण वह नाराज चल रहे थे. यही वजह है कि अब ऐसी भी खबरें हैं कि आशुतोष राजनीति से भी सन्यास ले सकते हैं. आशुतोष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काफी करीबी माने जाते रहे हैं.

यहां चर्चा कर दें कि आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को राज्यसभा में भेजा था.

आशुतोष ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि हर सफर का एक अंत होता है। मेरा आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ाव अच्छा और क्रांतिकारी था, इसका भी अंत हो गया है। मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और पीएसी से इसे स्वीकार करने की अपील की है। यह शुद्ध रूप से बेहद व्यक्तिगत फैसला है। पार्टी और सहयोग देने वालों को धन्यवाद.’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने पत्रकारों से निजता के सम्मान की अपील की और कहा कि वह इस मामले में कोई बयान नहीं देंगे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >