नयी दिल्ली: प्रियंका गांधी ने उनको एवं उनके परिवार को हवाई अड्डों पर सामान्य सुरक्षा जांच से मिली छूट को वापस लेने के लिए शुक्रवार को एसपीजी से कहा. उनका यह अनुरोध इन खबरों के बीच आया है कि सरकार उनके पति राबर्ट वड्रा को इस प्रकार की प्रदान की गयी सुविधा को वापस लेने के बारे में विचार कर रही है.
एसपीजी प्रमुख दुर्गाप्रसाद को लिखे पत्र में प्रियंका ने इस संबंध में मीडिया में आयी खबरों का हवाला दिया और कहा कि यदि इस काम को (सुरक्षा छूट वापस लेना) जल्द से जल्द किया गया तो वह इसे पसंद करेगी.
प्रियंका ने कहा कि वड्रा को इस सूची में एसपीजी के पूर्व प्रमुखों और दिल्ली पुलिस के जोर दिये जाने पर शामिल किया गया था. यह काम ‘‘हम में से किसी के अनुरोध पर नहीं किया गया.’’ उन्होंने कहा कि हमें इसकी जानकारी बाद में मिली.
