लोकसभा में बोले कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई- महिला आरक्षण को परिसीमन से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

Women Reservation Bill : लोकसभा में तीनों बिलों पर चर्चा जारी है. बीजेपी की तरफ से अुर्जन राम मेघवाल ने चर्चा की शुरुआत की. इसके बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अपनी बात रखी.

Women Reservation Bill : लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार बार-बार महिला आरक्षण लागू करने में अड़चनें पैदा कर रही है. उन्होंने कहा कि अगर 2023 में विपक्ष की बात सुनी गई होती तो 2024 में ही महिला आरक्षण लागू हो जाता. गोगोई ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण को परिसीमन से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. अगर इसे अलग रखा जाए तो विपक्ष समर्थन देगा. उन्होंने आरोप लगाया कि यह विधेयक असल में महिला आरक्षण के लिए नहीं, बल्कि परिसीमन को ‘पीछे के रास्ते’ से आगे बढ़ाने के लिए लाया गया है. देखें गोगोई ने क्या कहा.

किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा : मेघवाल

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन वाले विधेयक को ऐतिहासिक बताया.  उन्होंने लोकसभा में कहा कि प्रस्तावित परिसीमन से किसी राज्य को कोई नुकसान नहीं होगा, सभी राज्यों की मौजूदा ताकत बनी रहेगी. उन्होंने ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’, ‘परिसीमन विधेयक 2026’ और ‘संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक 2026’ पर अपनी बात रखते हुए सभी सांसदों से अपील की कि इन विधेयकों को सर्वसम्मति से पास किया जाए. उन्होंने कहा कि यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा और महत्वपूर्ण सुधार है.

यह भी पढ़ें : लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से संबंधित विधेयक पेश, वोटिंग 17 अप्रैल को शाम 4 बजे होगी

मेघवाल ने कहा कि उन्हें गर्व, खुशी और उत्साह की अनुभूति हो रही है. उन्होंने कहा कि आज का दिन संसदीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा. उन्होंने 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा कि अब उस ऐतिहासिक फैसले को लागू करने का समय आ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >