आंध्र प्रदेश में बोलेरो और ट्रक की टक्कर, 8 की मौत

पुलिस ने बताया कि आंध्र प्रदेश के मंतरालयम में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई. ये लोग श्री राघवेंद्र स्वामी मठ के दर्शन के लिए जा रहे थे.

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले के मंतरालयम में बड़ा हादसा हो गया. एक मालवाहक गाड़ी (इसमें लोग सवार थे) सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई. इस टक्कर में 5 महिलाओं समेत कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ये सभी श्री राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए जा रहे थे. गाड़ी में करीब 16 लोग सवार थे. गुरुवार (16 अप्रैल) तड़के हादसा हुआ.

येम्मिगनूर की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एन भार्गवी ने हादसे के बाद मीडिया से बात की. उन्होंने बताया कि आठ श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया. मृतकों में एक नाबालिग लड़की और दो पुरुष भी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >