जसवंत की वापसी पार्टी आलाकमान तय करेः कर्नल सोनाराम

सीकर: बाडमेर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कर्नल सोनाराम ने भाजपा से निष्कासित और उनके खिलाफ निर्दलीय चुनाव लडकर पराजित हुए पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह को भाजपा में लेने के मुददे पर कहा कि इस बारे में फैसला पार्टी आलाकमान को करना है. सांसद सोनाराम ने कल यहां संवाददाताओं से कहा कि जसवंत […]

सीकर: बाडमेर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कर्नल सोनाराम ने भाजपा से निष्कासित और उनके खिलाफ निर्दलीय चुनाव लडकर पराजित हुए पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह को भाजपा में लेने के मुददे पर कहा कि इस बारे में फैसला पार्टी आलाकमान को करना है.

सांसद सोनाराम ने कल यहां संवाददाताओं से कहा कि जसवंत सिंह को वापस लेने या नहीं लेने के बारे में वह कोई मांग नहीं करेंगे. ‘‘यह पार्टी आलाकमान को तय करना है. ’उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि उन्हें कांग्रेस में चार साल तक खूब अपमानित किया गया, जिससे दुखी होकर ही उन्होंने पार्टी छोडने का फैसला किया था. उन्होंने कहा कि कोई पार्टी खराब नहीं होती लेकिन कुछ लोगों ने राजस्थान में पार्टी को लिमिटेड कम्पनी जैसा बना दिया था.

कर्नल सोनाराम ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में रिफाइनरी के स्थान बदलने को लेकर उन्होंने विरोध किया था, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी. उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के राज में केंद्र में हुए घोटाले, दुनिया में देश की साख खराब करने, बेरोजगारी सहित कई मामलों में दुर्दशा पर जनता ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >