आईएनएक्स मीडिया मामला: एक अगस्त तक नहीं होगी चिदंबरम की गिरफ्तारी

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी . चिदंबरम की गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक की अवधि एक अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है. न्यायमूर्ति एके पाठक ने 3 जुलाई तक के लिए चिदंबरम की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगायी थी. उन्होंने ही आज यह […]

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी . चिदंबरम की गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक की अवधि एक अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है.

न्यायमूर्ति एके पाठक ने 3 जुलाई तक के लिए चिदंबरम की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगायी थी. उन्होंने ही आज यह राहत और एक महीने के लिए बढ़ा दी.

उच्च न्यायालय ने 31 मई को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता से कहा था कि जब भी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) उन्हें बुलाए , वह पूछताछ में शामिल हों और जांच में सहयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >