केरल में आज मनायी जा रही है ईद, शशि थरूर भी मना रहे ईद

केरल : केरल और गुजारात में गुरूवार को चांद दिख गया, जिसके कारण आज वहां ईद मनायी जा रही है. हालांकि भारत के अन्य राज्यों में चांद नहीं दिखाई देने की वजह से ईद 16 जून को ईद मनाई जायेगी. ईद के मौके पर लोगों ने तिरुवनंतपुरम के चंद्रशेखर नायर स्टेडियम में नमाज पढ़ी गयी […]


केरल :
केरल और गुजारात में गुरूवार को चांद दिख गया, जिसके कारण आज वहां ईद मनायी जा रही है. हालांकि भारत के अन्य राज्यों में चांद नहीं दिखाई देने की वजह से ईद 16 जून को ईद मनाई जायेगी. ईद के मौके पर लोगों ने तिरुवनंतपुरम के चंद्रशेखर नायर स्टेडियम में नमाज पढ़ी गयी और लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी. ईद के मौके पर कांग्रेस नेता शशि थरूर भी वहां मौजूद थे. गुजरात के सूरत से भी ईद मनाये जाने की खबरें आयीं हैं.

इस्लाम में ईद का पर्व काफी पवित्र माना जाता है. पूरे 30 दिन के रोजे के बाद ईद मनायी जाती है. यह त्यौहार शांति और अमन का संदेश देता है, जिसे लोग काफी हर्ष और उल्लास से मनाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >