मोदी सरकार के चार साल पर बोली कांग्रेस , प्रचार , प्रपंच, प्रतिशोध और झूठ ये है सरकार की उपलब्धि

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार के 4 साल पूरा होने पर कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा. 4 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा, इसे सिर्फ चार शब्दों में बयां किया जा सकता है. मोदी सरकार के चार साल प्रंपंच , प्राचर, प्रतिशोध और झूठ यह उनके कार्यकाल […]

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार के 4 साल पूरा होने पर कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा. 4 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा, इसे सिर्फ चार शब्दों में बयां किया जा सकता है. मोदी सरकार के चार साल प्रंपंच , प्राचर, प्रतिशोध और झूठ यह उनके कार्यकाल को परिभाषित करता है. कांग्रेस ने कहा,मोदी सरकार को बहुत उम्मीदों के साथ चुना गया था.

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक के बाद एक कई कविता के जरिये भाजपा सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस ने एक शॉर्ट फिल्म और बुकलेट जारी की है. इस किताब में चार साल 40 सवाल पूछे गये हैं. कांग्रेस ने मुख्य रूप से बेरोजगारी, पेट्रोल की बढ़ती कीमत, भ्रष्टाचार सहित सरकार के उन वादों का जिक्र किया जो चुनावी जनसभाओं में किये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >