मेजर गोगोई अगर दोषी होंगे तो उन्हें ऐसी सजा देंगे जो उदाहरण बन जाये : सेना प्रमुख बिपिन रावत

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पहुंचे सेना प्रमुख बिपिन रावत ने आज कहा कि हमलोग सीमा पर शांति चाहते हैं, लेकिन पाकिस्तान लगातार युद्ध विराम का उल्लंघन कर रहा है. सेना प्रमुख ने मेजर लितुल गोगोई के संबंध में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में कोई भी व्यक्ति किसी भी रैंक पर हो, अगर […]

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पहुंचे सेना प्रमुख बिपिन रावत ने आज कहा कि हमलोग सीमा पर शांति चाहते हैं, लेकिन पाकिस्तान लगातार युद्ध विराम का उल्लंघन कर रहा है. सेना प्रमुख ने मेजर लितुल गोगोई के संबंध में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में कोई भी व्यक्ति किसी भी रैंक पर हो, अगर वह गलत करता है और यह हमारे ध्यान में आत है हम उसके खिलाफ कठोर कदम उठाते हैं. अगर मेजर गोगोई ने कुछ गलत किया होगा तोहमलोग उन्हें सजा देंगे और सजा ऐसी होगी जो एक उदाहरण बनसके. मेजर लितुल गोगोई को श्रीनगर में पुलिसने एक होटल मेंपकड़ा.मीडिया में आयी खबरों को अनुसार, वेवहां एक नाबालिग कश्मीरी लड़की के साथ रात गुजराने वाले थे.

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से युद्ध विराम का उल्लंघन किये जाने से लोगों की जान जा रही है और संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि हम ऐसे मामलों मेें पलटवार करते हैं. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान शांति चाहता है तो हमलोगउसकी ओर से पहल की उम्मीद करेंगे. इसके लिए पहले उसे अपनी ओर से होने वाली घुसपैठ को रोकना होगा.

सेना प्रमुख ने कहा कि हमलोगों नेआमलोगों के लिए माहौल बनाने के लिए ऑपरेशन को रोका. हमें लगता है कि इससे लोग खुश हुए, हम चाहते हैं कि यहसमान तरीके से चले. ताकिहमसंघर्षको रोक सकें, लेकिन अगर आतंकी गतिविधियां नहीं रुकेंगी तो हमारे लिए यह संभव नहीं है.

यह खबर भी पढ़ें :

पत्थरबाज को जीप से बांधकर हीरो बने मेजर गोगोई कश्मीरी नाबालिग के साथ पकड़ाये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >