केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका, गृह मंत्रालय ने 9 सलाहकारों को हटाया

नयी दिल्‍ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका दिया है. गृह मंत्रालय ने केजरीवाल सरकार के 9 सलाहकारों को हटा दिया है. उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया की शिक्षा सलाहकार आतिशी मर्लिना, वित्त सलाहकार राघव चड्ढा, मीडिया सलाहकार अरुणोदय प्रकाश के साथ-साथ अमरदीप तिवारी, रजत तिवारी, राम कुमार […]

नयी दिल्‍ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका दिया है. गृह मंत्रालय ने केजरीवाल सरकार के 9 सलाहकारों को हटा दिया है.

उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया की शिक्षा सलाहकार आतिशी मर्लिना, वित्त सलाहकार राघव चड्ढा, मीडिया सलाहकार अरुणोदय प्रकाश के साथ-साथ अमरदीप तिवारी, रजत तिवारी, राम कुमार झा, समीर मल्होत्रा, प्रशांत सक्सेना और दिनकर अदीब समेत कुल 9 सलाहकारों को गृह मंत्रालय ने हटाया.

* गृह मंत्रालयकी दलील

सलाहकारों को हटाये जाने को लेकर गृह मंत्रालय ने दलील दी है कि जिन पदों पर इन लोगों की नियुक्ति की गई थी वो मंजूर पद नहीं थे और इनकी मंजूर केंद्र सरकार से नहीं ली गई थी.

* दिल्ली सरकार की क्‍या है दलील

सलाहकारों की नियुक्ति मामले में दिल्ली सरकार की तरफ से दलील दी गई है कि फरवरी 2015 में उपराज्यपाल आवास से इनकी नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन आया था. जिसके तहत इन सभी की नियुक्ति की गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >