Smriti Irani: ‘भगवान राम को धोखा देने अयोध्या जाएंगे राहुल गांधी’, राम मंदिर जाने की चर्चा पर स्मृति ईरानी ने कसा तंज

Smriti Irani: लोकसभा चुनाव 2024 में अबतक दो चरण के मतदान हो चुके हैं. अबभी 5 चरण के मतदान बाकी हैं. लेकिन कांग्रेस ने अबतक अमेठी और रायबरेली सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम पर सस्पेंश कायम रखा है.

Smriti Irani: अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर अबतक कांग्रेस के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं हुई है. खबर है कि वायनाड से कांग्रेस सांसद वायनाड के अलावा अमेठी से भी चुनाव लड़ सकते हैं. ऐसी खबर आ रही है कि राहुल गांधी जल्द अमेठी दौरा कर सकते हैं. लेकिन उससे पहले कांग्रेस सांसद अयोध्या जा सकते हैं. इधर राहुल गांधी के अयोध्या दौरा पर बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने जोरदार तंज कसा है.

भगवान को धोखा देने अयोध्या जाएंगे राहुल गांधी : ईरानी

केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने एक सार्वजनिक रैली में हिस्सा लेते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, हमें बताया गया है कि वायनाड में मतदान के बाद कांग्रेस उम्मीदवार अमेठी पहुंचेंगे, लेकिन पहले वह राम मंदिर जाएंगे. ईरानी ने हमला जारी रखते हुए कहा, राहुल गांधी ने राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया, अब वे मंदिर जाएंगे. वे सोचते हैं कि इससे उन्हें वोट मिल सकता है, जिसका मतलब है कि अब वे भगवान को भी धोखा देने जायेंगे. अभी तक हमलोग अमेठी में मुद्दे ढूंढ रहे थे, अब कांग्रेस के उम्मीदवार ढूंढ रहे हैं.

अमेठी और रायबरेली के लिए उम्मीदवारों की हो सकती है घोषणा

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की शनिवार को बैठक होगी जिसमें रायबरेली, अमेठी तथा कुछ अन्य लोकसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है. कांग्रेस ने फिलहाल अमेठी और रायबरेली से अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं, लेकिन अब तक पार्टी देशभर में 317 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बार रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया और वह राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं हैं. उन्होंने दो दशक तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. ऐसी अटकलें हैं कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा इन सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं, हालांकि पार्टी की ओर से अब तक पुष्टि नहीं की गई है.

2019 लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी से हार गए थे राहुल गांधी

राहुल गांधी 2004 से 2019 तक अमेठी से लोकसभा सदस्य रहे. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर क्या बोले राहुल गांधी

पिछले दिनों गाजियाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब राहुल गांधी से अमेठी से चुनाव लड़ने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में होगा और पार्टी का जो भी आदेश होगा, वह उसे मानेंगे.

Also Read: अधिकार, आवाज और आरक्षण छीनना चाहती है मोदी सरकार, बीजेपी पर बरसे राहुल गांधी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >