Lok Sabha Election 2024: 'राहुल गांधी में हिम्मत है, तो वाराणसी से चुनाव लड़कर दिखाएं', पीयूष गोयल ने दी खुली चुनौती

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और जुबानी जंग जारी है. इस बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को वाराणसी से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दे डाली है.

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा, अगर राहुल गांधी मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो मैं खुले दिल से उनका स्वागत करता हूं. गोयल ने कहा, वो चाहें तो उत्तर मुंबई में आएं, अमेठी से चुनाव लड़ें. हिम्मत है तो वाराणसी में चुनाव लड़कर दिखाएं न. जिस लोकसभा क्षेत्र ये चुनाव लड़ना चाहते हैं, उनका स्वागत है.

राहुल गांधी को 4 से 5 लोकसभा क्षेत्र से लड़ना चाहिए चुनाव: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, उन्हें 4-5 सीटों से चुनाव लड़ना चाहिए क्योंकि वे वायनाड में हार रहे हैं. गोयल ने आगे कहा, मेरी बहन स्मृति ईरानी राहुल गांधी को अमेठी में बुरी तरह हराएंगी. लोकसभा में वो नहीं ही पहुंच रहे हैं, चुनाव बाद जनता के बीच भी जाने लायक नहीं बचेंगे.

राहुल गांधी ने राम के अस्तित्व को नकारा

राहुल गांधी के अयोध्या दौरे पर सवाल पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, अगर वे अयोध्या जाना चाहते हैं, तो उन्हें जाना चाहिए. यह अलग बात है उन्होंने श्री राम के अस्तित्व को नकार दिया है. ये अलग बात है कि उन्होंने रामसेतु को नष्ट करने की योजना बनाई. ये अलग बात है कि चुनाव आता है, तो राहुल गांधी को शिवजी भी याद आते हैं और राम भी याद आते हैं. राहुल गांधी को जरूर राम मंदिर जाना चाहिए और उनकी पार्टी के नेताओं व अन्य गठबंधन सहयोगियों द्वारा जो कुछ भी कहा गया है, उसके लिए माफी मांगनी चाहिए.

अमेठी से भी चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी, अयोध्या जाने की संभावना

वायनाड से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी का अमेठी से भी चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है. कांग्रेस ने अबतक रायबरेली और अमेठी सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है. खबर है कि राहुल गांधी जल्द ही अमेठी जाएंगे. हालांकि उससे पहले उनके अयोध्या जाने की भी खबर है.

Also Read: ‘भगवान राम को धोखा देने अयोध्या जाएंगे राहुल गांधी’, राम मंदिर जाने की चर्चा पर स्मृति ईरानी ने कसा तंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >