कठुआ गैंगरेप : महबूबा ने कहा, जांच तेजी से चल रही है और इंसाफ किया जायेगा

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कठुआ जिले में खानाबदोश बकरवाल समुदाय की आठ वर्षीय एक बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या की घटना की पृष्ठभूमि में गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार कानून को बाधित नहीं होने देगी और बच्ची के साथ इंसाफ होगा. इस बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या […]

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कठुआ जिले में खानाबदोश बकरवाल समुदाय की आठ वर्षीय एक बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या की घटना की पृष्ठभूमि में गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार कानून को बाधित नहीं होने देगी और बच्ची के साथ इंसाफ होगा. इस बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है क्योंकि जम्मू में वकीलों ने मामले को सीबीआई को सौंपने को लेकर बुधवार को बंद आयोजित किया था.

महबूबा ने ट्विटर पर कहा, ‘एक समूह के गैरजिम्मेदाराना कृत्यों और बयानों से कानून को बाधित नहीं होने दिया जायेगा. उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है, जांच तेजी से चल रही है और इंसाफ किया जायेगा.’

कठुआ में वकीलों ने सोमवार को अपराध शाखा को आरोप पत्र दाखिल करने से रोकने की कोशिश की थी. आरोप पत्र में लड़की को कथित रूप से अगवा करने, उसे नशीला पदार्थ देने और एक पूजा स्थल में उससे बलात्कार और फिर हत्या करने के बारे में खौफनाक विवरण है.

विपक्षी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भाजपा के दो मंत्रियों पर कोई कार्रवाई न करने को लेकर मुख्यमंत्री पर हमला बोला है. ये मंत्री आरोपियों के समर्थन में आयोजित एक रैली में शामिल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >