VIDEO: भाजपा नेता की कार पर फेंका गया पेट्रोल बम

कोयंबटूरः तमिलनाडु के कोयंबटूर में भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव की कार पर पेट्रोल बम फेंकने का मामला प्रकाश में आया है. पेट्रोल बम फेंकने की यह घटना बुधवार सुबह की है. घटना वहां लगे कैमरे में कैद भी हो गयी है. फिलहाल हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. यहां […]

कोयंबटूरः तमिलनाडु के कोयंबटूर में भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव की कार पर पेट्रोल बम फेंकने का मामला प्रकाश में आया है. पेट्रोल बम फेंकने की यह घटना बुधवार सुबह की है. घटना वहां लगे कैमरे में कैद भी हो गयी है. फिलहाल हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. यहां चर्चा कर दें, कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब तमिलनाडु में भाजपा के नेता की कार पर हमला किया गया है. इससे पहले भी सात मार्च को पार्टी ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था.

देखें घटना का वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >