जम्मू-कश्मीर में हथियार छीनने की कोशिश के बाद मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

श्रीनगर : भाजपा के एक नेता के निजी सुरक्षा गार्ड( पीएसओ) से हथियार छीनने की नाकाम कोशिश के बाद सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में कम से कम दो आतंकवादी मारे गये. कल आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के बल्हामा में भाजपा नेता अनवर खान के पीएसओ कांस्टेबल बिलाल अहमद की सर्विस राइफल छीनने की […]


श्रीनगर :
भाजपा के एक नेता के निजी सुरक्षा गार्ड( पीएसओ) से हथियार छीनने की नाकाम कोशिश के बाद सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में कम से कम दो आतंकवादी मारे गये. कल आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के बल्हामा में भाजपा नेता अनवर खान के पीएसओ कांस्टेबल बिलाल अहमद की सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि खान के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने आतंकवादियों की यह कोशिश नाकाम कर दी. इस दौरान अहमद को एक गोली भी लग गयी. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ अभी तक दो आतंकवादियों के शव बरामद किये गये हैं.

उनकी पहचान अभी नहीं हो पायी है.” उन्होंने कहा, ‘‘ हथियार और गोला बारूद सहित अन्य सामग्री भी वहां से बरामद की गयी है.” मुठभेड़ स्थल पर तलाश जारी है क्योंकि घटना के समय वहां तीसरे आतंकवादी के होने की खबर भी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >