रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी और राहुल कोठारी की हुई पेशी, सीबीआई ने मांगी रिमांड

नयी दिल्ली : सीबीआई ने 3,695 करोड़ रूपये का ऋण अदा नहीं करने के मामले में रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी और उनके बेटे राहुल को दिल्ली की अदालत में पेश किया. सीबीआई ने कोठारी एवं उनके बेटे को लखनऊ ले जाने के लिए उनकी ट्रांजिट रिमांड मांगी है. कल सीबीआई ने रोटोमैक लोन घोटाला […]


नयी दिल्ली :
सीबीआई ने 3,695 करोड़ रूपये का ऋण अदा नहीं करने के मामले में रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी और उनके बेटे राहुल को दिल्ली की अदालत में पेश किया. सीबीआई ने कोठारी एवं उनके बेटे को लखनऊ ले जाने के लिए उनकी ट्रांजिट रिमांड मांगी है.

कल सीबीआई ने रोटोमैक लोन घोटाला मामले में कार्रवाई करते हुए कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी और उनके बेटे राहुल कोठारी को गिरफ्तार किया था.
गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने चार दिनों तब दोनों से पूछताछ की थी. गौरतलब है कि कोठारी पर 3695 करोड़ रुपये के बैंक ऋण में कथित हेराफेरी का आरोप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >