क्या आपने सोनिया गांधी को इस रूप में देखा है?

गोवा : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को आपने लोकसभा में देखा है, रैलियों में देखा है, कार्यक्रमों में देखा है, लेकिन क्या आपने उन्हें साइकिल पर देखा है? नहीं? अरे तो यह खबर पढ़िए और उनकी यह तसवीर देखें, जिसे ट्‌वीट किया है गोवा के एक व्यक्ति ने. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी रिटायरमेंट […]

गोवा : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को आपने लोकसभा में देखा है, रैलियों में देखा है, कार्यक्रमों में देखा है, लेकिन क्या आपने उन्हें साइकिल पर देखा है? नहीं? अरे तो यह खबर पढ़िए और उनकी यह तसवीर देखें, जिसे ट्‌वीट किया है गोवा के एक व्यक्ति ने.

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी रिटायरमेंट के बाद गोवा में छुट्टी इंज्यवॉय कर रही हैं. इसी क्रम में उनकी एक तसवीर सामने आयी है, जिसमें वे साइकिल पर सवार हैं और काफी खुश नजर आ रही हैं. उन्होंने सफेद कुर्ता और ब्लैक लैंगिस पहन रखा है. सोनिया यहां आराम कर रही हैं और काफी रिलैक्स मूड में हैं. सोनिया ने कई टूरिस्ट के साथ तसवीरें भी खिंचवाई हैं.
सोनिया गांधी 26 तारीख को गोवा के लिए रवाना हुईं हैं और वहां छुट्टी मना रही हैं. सोनिया गांधी की यह तसवीर बहुत तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. सोनिया गांधी के बारे में यह कहा जाता रहा है कि सोनिया गांधी शायद ही कभी छुट्टी पर रहती थीं. लेकिन अब जबकि वह कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हैं वे गोवा में छुट्टी मना रही हैं. आज कांग्रेस के 133वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी वह नजर नहीं आयीं. बताया जा रहा है कि वे जनवरी के पहले सप्ताह में दिल्ली लौटेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >