छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस की मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

रायपुरः छत्तीसगढ़ के चरमपंथ प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में दो नक्सलवादी मारे गये हैं. विशेष पुलिस महानिदेशक (माओवादी विरोधी अभियान) डीएम अवस्थी ने कहा कि किस्तराम थाना क्षेत्र के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई. इस दौरान सुरक्षा बलों का संयुक्त दल उग्रवाद-निरोधी अभियान पर था. इस खबर […]

रायपुरः छत्तीसगढ़ के चरमपंथ प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में दो नक्सलवादी मारे गये हैं. विशेष पुलिस महानिदेशक (माओवादी विरोधी अभियान) डीएम अवस्थी ने कहा कि किस्तराम थाना क्षेत्र के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई. इस दौरान सुरक्षा बलों का संयुक्त दल उग्रवाद-निरोधी अभियान पर था.

इस खबर को भी पढ़ेंः सुकमा हमले में नक्सलियों को मिला था तीन गांव का साथ !

उन्होंने कहा कि चरमपंथियों की गतिविधियों के संबंध में पुष्ट सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल और जिला रिजर्व गार्ड के संयुक्त दल ने शनिवार की देर रात किस्तराम इलाके में अभियान चलाया.अवस्थी ने कहा कि जंगल में अभियान के दौरान रविवार की सुबह नक्सलवादियों ने सुरक्षा बलों पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी. लिहाजा, जवाबी कार्रवार्इ के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी. उन्होंने कहा कि नक्सलवादियों के भागने के बाद वहां से चरमपंथियों के दो शव तथा एक मजल लोडिंग बंदूक और देशी पिस्तौल बरामद की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >