चंडीगढ़ छेड़छाड़ घटना को लेकर संसद में बयान दे सकते हैं गृहमंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह चंडीगढ़ में एक युवती का कथित रुप से पीछा किए जाने की घटना को लेकर कल संसद में बयान दे सकते हैं. एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी. गृह मंत्रालय ने घटना को लेकर चंडीगढ़ पुलिस से रिपोर्ट मांगी है. हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे […]

नयी दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह चंडीगढ़ में एक युवती का कथित रुप से पीछा किए जाने की घटना को लेकर कल संसद में बयान दे सकते हैं. एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी.

गृह मंत्रालय ने घटना को लेकर चंडीगढ़ पुलिस से रिपोर्ट मांगी है. हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास और उसके एक दोस्त आशीष कुमार ने पिछले हफ्ते 29 साल की युवती का कथित रुप से पीछा किया था जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया.

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला : सत्ता मद में बेलगाम हो जाते हैं शोहद्दे

अधिकारी ने कहा, मंत्रालय को घटना से संबंधित रिपोर्ट मिली है. मंत्रालय रिपोर्ट की समीक्षा कर रहा है. गृह मंत्री कल संसद में बयान दे सकते हैं. चंडीगढ़ में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की बेटी का कथित रुप से पीछा करने के लिए विकास (23) और आशीष (27) को गिरफ्तार किया गया था.

छात्रा के साथ गंदी फोटो खिंचवाकर ऑनलाइन पोस्ट करता था यह शिक्षक, गिरफ्तार

दोनों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया क्योंकि उनपर आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की जमानत योग्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

भाजपा नेता के बेटे ने क्या किया उस लड़की के साथ, पढ़िये दर्दनाक दास्तां, पीड़िता की जुबानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >