श्रीनगर : कश्मीर के पुलवामा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराये गये.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में कल रात सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के तहब इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया.
उन्होंने बताया कि आज तड़के दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी हुयी जिसमें दो आतंकवादी मारे गये. अधिकारी ने बताया कि मारे गये आतंकवादी के संगठन और उसकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी है. तलाशी अभियान अभी जारी है.
