कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. मुठभेड़ के बाद जंगल के इलाकों में कांबिंग ऑपरेशन तेज इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के शव अभी बरामद […]

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया.

मुठभेड़ के बाद जंगल के इलाकों में कांबिंग ऑपरेशन तेज

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के शव अभी बरामद नहीं हुए हैं और गोलीबारी अभी जारी है.

कश्मीर में सेना का ‘आॅपरेशन आॅल आउट’ शुरू, पुलवामा में मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर

उन्होंने बताया कि यहां से 36 किलोमीटर दूर त्राल के सतूरा वन क्षेत्र में कुछ आतंकवादियों के होने की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां एक तलाशी अभियान शुरू किया जिसके बाद आतंकवादियों के गोलीबारी करने के कारण मुठभेड शुरू हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >