नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के बीच के झगड़े पर कांग्रेस भी ममता के साथ नहीं है. कांग्रेसके प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने एक न्यूज चैनल सेविशेष बातचीत मेंराज्यपालकेसरीनाथ त्रिपाठी की तारीफ की और ममता बनर्जी की कार्यशैली पर सवाल उठाया. इतना ही नहीं अधीर रंजन चौधरी ने इस सवाल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का इस मामले में अलग स्टैंड से भी पल्ला झाड़ लिया. चौधरी ने कहा किअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी चीजों को व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखती है औरहम बंगाल की राजनीति करते हैं, वहां रहते हैं.
अधीर रंजन चौधरी ने कहा किवेलोग जब भी राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी से मिलने गये उन्होंने हमेशा उनसे अच्छा व्यवहारकिया है.चौधरी ने कहा – हम जब भी अपनी मांगें लेकर उनके पास गये हैं, उन्होंने हमारी बातें ध्यान से सुनी हैं. हालांकि उनका यह कहना भी ठीकनहीं है कि मुख्यमंत्री राज्य की जनता को इमोशनली ब्लैकमेल करती हैं.
ग्राउंड जीरो रिपोर्ट : पश्चिम बंगाल के बादुड़िया में सांप्रदायिक हिंसा का दर्द तो लंबे अरसे तक रहेगा
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी हमसे कभी सलाह नहीं लेती हैं. वे बात नहीं करतीं हैं. वे खुदकाम करती हैं और फैसले लेती हैं.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अलग स्टैंड पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वे राष्ट्रीय व व्यापक परिप्रेक्ष्य में चीजों को देखते हैं. हम बंगाल की पॉलिटिक्स करते हैं, वहां रहते हैं और वहां केहिसाब से चीजों को देखते हैं.
चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में हमारे हजारों कार्यकर्ता राज्य में सलाखों के पीछे धकेल दिये गये हैं. उनकी पिटाई हुई और उनके साथ बड़ा बुरा व्यवहार पुलिस की ओर से किया गया है.
