1 मई की टॉप 20 खबरें: बोले मेयर हकीम- 6 मई को ममता लेंगी शपथ, सम्राट कैबिनेट का होगा विस्तार, अब जर्मनी से चिढ़े ट्रंप

1 May Top 20 News: कोलकाता में मेयर फिरहाद हकीम के बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. हकीम ने दावा किया है कि ममता बनर्जी 6 मई को शपथ लेंगी. दूसरी ओर बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं, जो 3 या 6 मई को हो सकता है. इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब जर्मनी से भड़क गये हैं. उन्होंने चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को ईरान मुद्दे पर टिप्पणी करने के खिलाफ कड़ी नसीहत दी है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. कोलकाता में बोले मेयर हकीम- 6 मई को शपथ लेंगी ममता बनर्जी, दुर्गापुर में ‘गुड़-बतासा’ और ‘पाचन’ वाली सियासत

Firhad Hakim on Mamata Banerjee Oath: कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम ने ममता बनर्जी के 6 मई को शपथ लेने का दावा किया है. वहीं दुर्गापुर में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने अणुव्रत मंडल की तर्ज पर गुड़-बतासा बांटकर स्ट्रॉन्ग रूम की रखवाली शुरू की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. एग्जिट पोल पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- बीजेपी ऑफिस से तैयार हुए आंकड़े, जीतेगी TMC

Mamata Banerjee on Exit Polls: ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को भाजपा की साजिश बताया है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि टीएमसी 226 से ज्यादा सीटें जीतकर बंगाल में फिर सरकार बनायेगी. जानें दीदी ने क्यों कहा कि आंकड़े भाजपा दफ्तर से आये हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. बंगाल में 77 बूथों पर फिर वोटिंग! डायमंड हार्बर और फालता में ‘जासूसी कैमरे’ मिलने से हड़कंप

West Bengal Re-polling 2026: बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण के बाद डायमंड हार्बर और फालता समेत 77 बूथों पर पुनर्मतदान की संभावना. जासूसी कैमरों और ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता मामले की जांच कर रहे हैं. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. डायमंड हार्बर या बंगाल का ‘ल्यारी’? अभिषेक बनर्जी के गढ़ का क्या है पाकिस्तान कनेक्शन?

Lyari of Bengal: बंगाल चुनाव 2026 खत्म होने के बाद डायमंड हार्बर पर छिड़ा विवाद. जानें क्यों बीजेपी अभिषेक बनर्जी के क्षेत्र की तुलना पाकिस्तान के ‘ल्यारी’ से कर रही है. क्या है ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. बिहार में सम्राट कैबिनेट विस्तार की उलटी गिनती शुरू, 3 या 6 मई को शपथ ले सकते हैं नए मंत्री

Samrat Choudhary Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल चुनाव खत्म होते ही बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है. 3 या 6 मई को विस्तार की संभावना जताई जा रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. बिहार में खत्म हुई सीओ की हड़ताल, 4 मई से काम पर लौटेंगे अफसर, जमीन के काम होंगे शुरू

Bihar CO RO Strike End: बिहार में 55 दिनों से जारी सीओ और राजस्व पदाधिकारियों की हड़ताल खत्म हो गई है. सरकार से बातचीत के बाद 4 मई से सभी अधिकारी काम पर लौटेंगे. इससे जमीन से जुड़े रुके काम, दाखिल-खारिज और जनगणना प्रक्रिया का काम तेजी से होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. खेत में धान, पर बैंकॉक जाने को कौड़ी नहीं: 15 हजारी गन से दुनिया जीतने चला झारखंड का लाल, क्या टूटेगा सपना?

Thailand Shooting Championship: पश्चिमी सिंहभूम के छोटे से गांव सुरलु का एक आदिवासी युवा, जयप्रकाश बिरुली, अपनी मेहनत और जुनून के दम पर थाईलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित हुआ है. लेकिन, गरीबी उसके सपनों के आड़े आ रही है. बैंकॉक में 10 से 12 मई तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उसे 1.65 लाख रुपये की आवश्यकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. ICSE Board Result: किसान का बेटा अंकित कुमार झारखंड टॉपर, संत जेवियर्स बोकारो के छात्रों का भी शानदार प्रदर्शन

ICSE Board Result: आईसीएसई (ICSE) बोर्ड द्वारा जारी 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में झारखंड के छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है. गोड्डा जिले के माउंट असीसी स्कूल के छात्र अंकित कुमार ने 99.4% अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. वहीं, संत जेवियर्स स्कूल बोकारो का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जहां आरूष सिंह ने 10वीं में और यशप्रीत राज ने 12वीं (कला) में स्कूल टॉप किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. अब जर्मनी से चिढ़े ट्रंप, कहा- फ्रेडरिक मर्ज ईरान युद्ध को छोड़ अपने ‘टूटे’ देश पर दें ध्यान

Trump On Germany: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जर्मनी पर भड़क गए है. उन्होंने चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को नसीहत देते हुए कहा कि वो ईरान युद्ध के बारे में सोचना छोड़े दें, और अपने देश की चिंता करें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, गेंदबाजों के बाद बरसे गिल और बटलर

GT vs RCB, IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 4 विकेट से हरा दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. आईपीएल में नया विवाद: ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट का सेवन; जानें नियम, कानून और सजा का प्रावधान

IPL 2026 E-Cigarette Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग में नया विवाद शुरू हो गया है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गये आइपीएल मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ (ई-सिगरेट का इस्तेमाल करना) करते हुए टीवी कैमरों में कैद हो गए. जिसके बाद रियान विवादों में घिर गये. आइये यहां जानते हैं भारत में ई-सिगरेट को लेकर क्या है कानून? और अगर पकड़े जाते हैं, तो सजा का क्या प्रावधान है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. मध्य प्रदेशः जबलपुर के बरगी डैम में पलटा क्रूज, 4 लोगों के मिले शव, कई लापता, रेस्क्यू जारी

MP News: एमपी के जबलपुर में गुरुवार (30 अप्रैल) को बड़ा हादसा हो गया. अचानक चली आंधी में नर्मदा बरगी डैम में क्रूज पलट गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. बेंगलुरु में बारिश ने मचायी तबाही, 10 लोगों की मौत

Heavy Rain: बेंगलुरु में भारी बारिश ने तबाही मचा दी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. iQOO Neo 10 के नए Alpine White और Asphalt Black कलर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO Neo 10 भारत में नए Alpine White और Asphalt Black कलर के साथ आया है. इसमें रेसिंग-इंस्पायर्ड डिजाइन और पावरफुल Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलता है. फोन में आपको डील कैमरा सेटअप के साथ 7,000mAh की बैटरी मिल जाती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. ChatGPT Palm Trend ट्राय करने से पहले दो बार सोचें, कहीं आपकी बायोमेट्रिक खतरे में तो नहीं?

ChatGPT Palm Trend: सोशल मीडिया पर चैटजीपीटी का नया पाम रीडिंग ट्रेंड तेजी से वायरल है. यहां लोग अपनी हथेली और चेहरे की तस्वीरें अपलोड कर रहे हैं. मजेदार लगने वाला यह ट्रेंड बायोमेट्रिक डेटा से जुड़ा होने के कारण प्राइवेसी रिस्क भी बढ़ा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा डेटा बदला नहीं जा सकता. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. जमशेदपुर की शांभवी तिवारी बनीं कंट्री टॉपर, 12वीं में 100% मार्क्स

CISCE ISC 12th Topper 2026: CISCE बोर्ड 12वीं में इस बार जमशेदपुर की शांभवी तिवारी ने ऐसा कमाल कर दिया कि हर कोई बस उनकी ही बात कर रहा है. सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की इस स्टूडेंट ने पूरे 100 प्रतिशत नंबर लाकर देश में टॉप किया है. रिजल्ट आते ही स्कूल, घर और पूरे शहर में खुशी का माहौल बन गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. ITI के बाद मिलती हैं ये 5 सरकारी नौकरियां, जानें कौन सा ऑप्शन है बेस्ट

Government jobs after ITI: ITI करने के बाद आपके पास एक नहीं, बल्कि कई सरकारी नौकरी के ऑप्शन होते हैं. जानें उन 5 बड़े सरकारी विभागों के बारे में जहां ITI पास युवाओं के लिए निकलती है बंपर वैकेंसी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. बिहार में गृह विभाग में 12वीं पास के लिए निकली भर्ती, 1 मई से करें आवेदन

BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026: बिहार पुलिस में हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है. 12वीं पास युवाओं के लिए यह भर्ती एक सुनहरा मौका है. ऑनलाइन अप्लाई 1 मई से शुरू होंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. ‘अरे यार, ये नहीं’ रणवीर को देखते ही क्यों उतर गया समय रैना का चेहरा? Kapil Show का मजेदार प्रोमो आउट

The Great Indian Kapil Show: वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया एक साथ कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे. विवादों के बाद यह उनका पहला बड़ा कोलैबोरेशन है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Khatron Ke Khiladi 15 Confirm Contestants: पुराने खिलाड़ियों के साथ नए चेहरों की एंट्री, जानें इस बार कौन-कौन खतरों से भिड़ेगा

Khatron Ke Khiladi 15 Confirm Contestants: रोहित शेट्टी का ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ नए थीम के साथ लौट रहा है. जानें कंफर्म कंटेस्टेंट्स और पूरी डिटेल. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >