Weather Forecast LIVE Updates Today : झारखंड में मौसम हुआ सुहावना, बिहार, बंगाल, दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में आज से बरसेंगे बादल, जानें कहां सुस्त हुआ मानसून व यूपी समेत अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Updates Today : झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), बंगाल (Weather Forecast Bengal) के अलावा हिमाचल प्रदेश (Weather Forecast Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Weather Forecast Uttrakhand), दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) में मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज से अच्छी बारिश की संभावना जतायी है. इधर, राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) के कुछ हिस्सों में भी मानसून सक्रिय रहेगा. ऐसे में आइये जानते हैं यूपी (Weather Forecast UP) केरल (Weather Forecast Kerala) समेत अन्य राज्यों का हाल..

Live Updates
11:28 PM. 1 Sept 20 5:58 PM. 1 Sept

मेघदूत एप से किसानों को मिलेगी मौसम की जानकारी

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना से संबंधित कृषि विज्ञान केंद्र रूपनगर के डिप्टी डायरेक्टर (ट्रेनिग) डॉ. गुरप्रीत सिंह मक्कड़ ने बताया कि केंद्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ओर से मेघदूत नामक मोबाइल एप्लीकेशन लांच की गई है, जिसके माध्यम से किसान व आम लोग मौसम की जानकारी ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि मेघदूत एप्लीकेशन का प्रयोग करते हुए पिछले दस दिनों व आने वाले पांच दिनों के मौसम के मापदंड, तापमान, नमी, वर्षा, हवा की गति तथा हवा की दिशा बारे जानकारी हासिल हो सकेगी.

11:28 PM. 1 Sept 20 5:58 PM. 1 Sept

सबसे ज्यादा उत्तर बिहार में बारिश

राज्य में सबसे ज्यादा बारिश उत्तर बिहार में हुई है। चंपारण से लेकर दरभंगा तक सामान्य से 58 फीसद ज्यादा बारिश हुई है. दक्षिण बिहार के गया, जमुई एवं बांका में सबसे कम बारिश हुई है. इन इलाकों में सामान्य से 34 फीसद कम बारिश रिकॉर्ड की गई.

11:11 PM. 1 Sept 20 5:41 PM. 1 Sept

बादलों ने भी नहीं दी कोई राहत

उत्तर प्रदेश के सम्भल नगर में पिछले कई दिनों से बारिश ना होने की वजह से गर्मी बढ़ गई है. जिससे लोग गर्मी से परेशान हो गए हैं. चिलचिलाती धूप की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने की जहमद नहीं उठा रहे हैं. लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैंं. गर्मी की वजह से लोग बारिश के लिए दुआ कर रहे हैं.

7:30 PM. 1 Sept 20 2:00 PM. 1 Sept

झारखंड में मौसम हुआ सुहावना

मौसम विभाग ने झारखंड में आज से भारी बारिश की संभावना जतायी थी. सुबह से खिली धूप के बाद यहां का मौसम सुहावना हो गया है. विभाग की मानें तो कुछ देर में झारखंड के कई हिस्सों में मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

7:30 PM. 1 Sept 20 2:00 PM. 1 Sept

प्रयागराज में बाढ़ जैसी स्थिति

गंगा और यमुना नदियों के जल स्तर में वृद्धि के कारण प्रयागराज के निचले इलाके प्रभावित हुए. हर तरफ जलभराव वाली स्थिति तो कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसे स्थिति उत्पन्न हो गई है.

7:30 PM. 1 Sept 20 2:00 PM. 1 Sept

मणिपुर में 5.1 तीव्रता वाला भूकंप

मणिपुर के उखरूल जिले में पूर्वी हिस्से में भूकंप आया है. यह भूकंप उखरूल जिले से 55 किमी दूर पूर्व की तरफ आया है. जिसकी तीव्रता 5.1 थी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी विभाग की मानें तो यह आज सुबह 2 बजकर 39 मीनट पर आया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), बंगाल (Weather Forecast Bengal) के अलावा हिमाचल प्रदेश (Weather Forecast Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Weather Forecast Uttrakhand), दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) में मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज से अच्छी बारिश की संभावना जतायी है. इधर, राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) के कुछ हिस्सों में भी मानसून सक्रिय रहेगा. ऐसे में आइये जानते हैं यूपी (Weather Forecast UP) केरल (Weather Forecast Kerala) समेत अन्य राज्यों का हाल..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >