Motihari: सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका : शालिनी

नौ सितंबर को एनडीए के द्वारा केसरिया विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.

Motihari: केसरिया. नौ सितंबर को एनडीए के द्वारा केसरिया विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, जीवेश मिश्रा, शीला मंडल, सांसद राजीव प्रताप रूडी, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित एनडीए घटक दल के पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. बौद्ध स्तूप के समीप स्थित कैफेटेरिया परिसर में होने वाले इस सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिया जाएगा. सम्मेलन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष मो इशाक आजाद की अध्यक्षता में कैफेटेरिया सभागार में एनडीए गठबंधन की बैठक हुई. जिसमें जदयू, भाजपा, लोजपा(आर), हम व रालोसपा के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए. केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक व सफल बनाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी. अपील करते हुए कहा कि आयोजन से जुड़े सभी लोग अपनी जवाबदेही को बखूबी निर्वहन करें ताकि यह सम्मेलन ऐतिहासिक हो. वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, जदयू के केसरिया विधानसभा प्रभारी प्रो अरुण पटेल, रजनीश कुमार पाठक उर्फ रिंकू पाठक, भाजपा नेता शंभू महतो, आनंद सिंह, मंडल अध्यक्ष मुन्ना कुमार साह सहित अन्य ने भी बैठक को संबोधित कर सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर अपने विचार रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >