तालझारी
प्रखंड परिसर में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शिक्षा पर जोर दिया गया. कहा शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जो शिक्षित समाज व देश का निर्माण कर सकता है. शिक्षा महिलाओं के सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. कहा कि शिक्षा गरीबी से बाहर निकालती है. यही नहीं यह आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने का भी एक महत्वपूर्ण साधन है. नारी शिक्षा को लेकर बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त किये गये. अंत में सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि जब तक हर बच्ची को अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी समाज में बदलाव संभव नहीं होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
