पटियासा एनएच-57 पर पिकअप की ठोकर से महिला की मौत

Woman dies after being hit by a pickup

संवाददाता, मुजफ्फरपुर गरहां ओपी इलाके के पटियासा एनएच-57 पर पिकअप की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. घटना को देखते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए एसकेएमसीएच लाया, जहां इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतक महिला बोचहां थाना के बलिया इंद्रजीत के गनौर राम की 55 वर्षीय पत्नी शैल देवी देवी थी. बेटा राजेश राम ने बताया कि उसकी मां कांटी छिन्नमस्तिका मंदिर से पूजा कर लौट रही थी. इसी दौरान पटियासा में पिकअप के चालक ने तेजी व लापरवाही से उसकी मां को ठोकर मारा, जिस दौरान वह बुरी तरह जख्मी हो गई. एसकेएमसीएच के डॉक्टर उसे मृत बता दिया. इधर, एसकेएमसीएच ओपी प्रभारी राजकुमार गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के लोगों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >