नरकटियागंज में युवक को जिंदा जलाने की वायरल खबर फर्जी

क्षेत्र में इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बाष्ठा पंचायत के अकाउंट से एक भ्रामक और झूठी खबर वायरल की गई थी.

नरकटियागंज. क्षेत्र में इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बाष्ठा पंचायत के अकाउंट से एक भ्रामक और झूठी खबर वायरल की गई थी. इसमें दावा किया गया था कि नरकटियागंज में बीजेपी से जुड़े कुछ लोगों ने एक मुस्लिम युवक को जिंदा जला दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने स्पष्ट किया कि यह खबर पूरी तरह से फर्जी, भ्रामक और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली है. बेतिया पुलिस ने भी इस अफवाह की कड़ी निंदा की है. पुलिस ने बताया कि झूठी खबर फैलाने वाले की पहचान की जा रही है और उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और शांति व लोक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें. पुलिस ने कहा कि साइबर सेल और स्थानीय पुलिस मिलकर पोस्ट करने वाले व्यक्ति का पता लगा रही है. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी.एसडीपीओ ने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी संदिग्ध सूचना की पुष्टि किए बिना उसे साझा न करें और इंटरनेट मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >