मदार नदी पर पुल के लिए ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन

महुआवा पंचायत की कंचनपुर गांव के पास नदी पर रखे पोल के सहारे बच्चे जाते हैं प्राणपुर मध्य विद्यालय, ग्रामीणों ने पुल नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाये

महुआवा पंचायत की कंचनपुर गांव के पास नदी पर रखे पोल के सहारे बच्चे जाते हैं प्राणपुर मध्य विद्यालय ग्रामीणों ने पुल नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाये मदनपुर. मदनपुर प्रखंड के महुआवा पंचायत की कंचनपुर गांव के समीप मदार नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने प्रदर्शन किया. ग्रामीण सचिन कुमार, बंटी कुमार, रोहित कुमार सिंह, राहुल कुमार, कौशल्या देवी, कांति देवी, रीना देवी, रामजी भुइयां, सुनील भुइंया, संतोष भुइंया रामाशीष सिंह, धर्मेंद्र यादव, सुमन पासवान, वीरेंद्र भुइंया आदि ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बीत गये, लेकिन अब तक मदार नदी पर पुल नहीं बना है. इस कारण आज भी पंचायत के दर्जनों गांव के लोग प्रखंड मुख्यालय से नहीं जुड़ पाये है. लोगों को अस्पताल विद्यालय प्रखंड कार्यालय जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के समय में स्थिति और बिगड़ जाती है. करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ता है. ग्रामीणों ने कहा कि इसके लिए हम लोगों ने कई बार स्थानीय स्तर से लेकर उच्च अधिकारियों से गुहार लगायी, लेकिन अब तक इसमें मुकम्मल कोई व्यवस्था नहीं हो पायी है. इस कारण ग्रामीण अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं. पोल के सहारे नदी को पार कर छोटे-छोटे बच्चे प्राणपुर मध्य विद्यालय जाते हैं, जिससे अनहोनी का खतरा हमेशा बना रहता है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन व सरकार से मांग करते हुए कहा है की बरसात के समय में ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पुल का निर्माण कराया जाये, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके. उन्होंने स्थानीय पदाधिकारी से मांग की है कि छोटे-छोटे बच्चों की स्थिति देखते हुए पुल का निर्माण कराया जाये, नहीं तो आगामी विधानसभा में वोट का बहिष्कार करेंगे. ग्रामीणों ने पुल नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाये. ग्रामीणों ने कहा कि पुल के अभाव में आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. मुख्य संपर्क मार्ग से उनका जुड़ाव नहीं हो पा रहा है. उनकी हालत देखते हुए जल्द से जल्द पुल का निर्माण होना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >