Jamshedpur news. गोलमुरी में यूनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस की श्रद्धांजलि सभा कल

शिबू सोरेन व रामदास सोरेन को मरणोपरांत प्रशस्ति पत्र समर्पित होगा

Jamshedpur news.

यूनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस द्वारा रविवार पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे संत जोसेफ वेलफेयर सेंटर गोलमुरी चर्च में दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा. संयोजक सबन बारला ने बताया कि इसमें झारखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन तथा शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की झारखंड एवं झारखंडवासियों के उत्थान के लिए किये गये कार्यों के मद्देनजर उन्हें मरणोपरांत प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय रामदास सोरेन के परिजन इसे ग्रहण करेंगे. इस अवसर पर बिशप तेलेस्फोर बिलुंग, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, माझी परगना एवं अन्य धर्मगुरु विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे. आयोजन की तैयारी में संयोजक रेयाज शरीफ, दीपक मुर्मू, रविंद्र प्रसाद, डेमका सोय एवं उनकी पूरी टीम लगी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >