Motihari : हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, लूट की घटना टली

पुलिस ने दो बदमाशों को देशी पिस्टल, दो कारतूस, एक ड्रैगर चाकू और एक पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार किया.

-देशी पिस्टल, दो कारतूस, एक ड्रैगन चाकू व बाइक बरामद -वाहन जांच के दौरान पुलिस को मिली सफलता कोटवा. भोपतपुर थाना पुलिस को रात्री गश्ती के क्रम में बड़ी सफलता मिली. वाहन जांच एवं वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को देशी पिस्टल, दो कारतूस, एक ड्रैगर चाकू और एक पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मनी छपरा के मनीष कुमार (21) व माधवपुर गोविंद थाना चकिया के अभय सिंह (23) के रूप में हुई है. दोनों को गश्ती दल ने संदिग्ध स्थिति में पकड़ा. पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे सुनसान इलाके में लूटपाट और छिन-छान की घटना को अंजाम देने के इरादे से निकले थे. उनके पास से बरामद हथियार और बाइक जब्त कर ली गई है. गिरफ्तार मनीष कुमार पर पहले भी ग्राहिया थाना क्षेत्र में आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है और अन्य आपराधिक गतिविधियों से इनके संबंधों की भी जांच की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >