टूटी सड़क से बना रहता हादसे का खतरा

डंडारी(बेगूसराय). डंडारी प्रखंड क्षेत्र के मोहब्बा गांव से होकर प्रखंड मुख्यालय की ओर जाने वाली पीसीसी सड़क जर्जर स्थिति में है. यह लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है.

डंडारी(बेगूसराय). डंडारी प्रखंड क्षेत्र के मोहब्बा गांव से होकर प्रखंड मुख्यालय की ओर जाने वाली पीसीसी सड़क जर्जर स्थिति में है. यह लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है. जगह-जगह सड़क के धंस जाने के कारण यह हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है. प्रतिदिन इस सड़क से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. इतना ही नहीं, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां भी इस सड़क से होकर अक्सर गुजरती हैं. इसके बावजूद इस सड़क की मरम्मत की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क का निर्माण लगभग 10 वर्ष पूर्व किया गया था. समय के साथ-साथ भारी वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण सड़क कई जगहों पर धंस गयी हैं. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को इस पथ से होकर गुजरना जानलेवा साबित हो रही है. कई स्थानों पर सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि वाहन चालकों को सड़क पर सड़क खोजना पड़ता है. जिससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है. राहगीरों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं. बावजूद इसके, संबंधित विभाग द्वारा अब तक इस दिशा में कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है. क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है. ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की गयी है. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है. इसको लेकर लोगों में आक्रोश है और आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं. बेगूसराय के डंडारी से शशिरंजन कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >