हवेली खड़गपुर मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट, Munger News : हवेली खड़गपुर में लगातार जाम की स्थिति ने आमजनों को परेशान कर रखा है. प्रतिदिन सड़क की स्थिति ने लोगों को परेशान कर रखा है. नंदलाल बसु चौक से आंबेडकर चौक और तारापुर मोड़ तक वाहनों की लंबी कतार से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी आ रही है. जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. सोमवार की दोपहर आमजनों के वाहन और मालवाहक वाहन के साथ भारी वाहन भी फंसा रहा.गौरतलब है कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद की ओर से नगर के मुख्य बाजार मे प्रशासनिक स्तर पर अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया गया था.अभियान के दौरान अतिक्रमित किए गए हुए दुकानों का शेड सड़क क्षेत्र से हटाया गया लेकिन बावजूद इसके सोमवार को भी सड़क जाम ने प्रशासनिक पदाधिकारियों को जाम की स्थिति पर सोचने पर मजबूर कर दिया है. लेकिन इस जाम की समस्या का अबतक कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है.
Munger News : जाम से कराह रहा है हवेली खड़गपुर, घंटों जाम में फंसा रहा वाहन
हवेली खड़गपुर मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट, Munger News : हवेली खड़गपुर में लगातार जाम की स्थिति ने आमजनों को परेशान कर रखा है. प्रतिदिन सड़क की स्थिति ने
