ट्रेन से गिरकर नेपाल के रेल यात्री की हुई मौत, एक जख्मी

खगड़िया. बैंगलोर से मजदूरी कर नेपाल लौट रहे मजदूर की ट्रेन से गिर जाने के कारण मौत हो गयी. खगड़िया-मानसी रेलखंड पर कोसी कॉलेज ढाला के समीप ट्रेन से गिर

खगड़िया. बैंगलोर से मजदूरी कर नेपाल लौट रहे मजदूर की ट्रेन से गिर जाने के कारण मौत हो गयी. खगड़िया-मानसी रेलखंड पर कोसी कॉलेज ढाला के समीप ट्रेन से गिर जाने कारण यात्री की मौत हो गयी. मृतक रेल यात्री की पहचान नेपाल के कोडरा जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी भीम प्रसाद यादव के 26 वर्षीय पुत्र गिरजा यादव के रूप में की गयी है, जबकि दशरथ यादव के 23 वर्षीय पुत्र रूपेश यादव गिर जाने के कारण जख्मी हो गया. जख्मी रूपेश को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. मृतक गिरजा के शव को चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. परिजनों को घटना की जानकारी दी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. बताया जाता है कि सीमांचल एक्सप्रेस से गिरने के कारण गिरजा की मौत हो गयी है, जबकि रूपेश जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >