ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच छतरी व चश्मा वितरित

जमशेदपुर पुलिस व मित्र हेल्दी ह्यूमेनिटी संस्था ने की पहल फोटो- ऋषि तिवारी वरीय संवाददाता, जमशेदपुर धूप व गर्मी से बचने के लिए जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस के जवानों

जमशेदपुर पुलिस व मित्र हेल्दी ह्यूमेनिटी संस्था ने की पहल फोटो- ऋषि तिवारी वरीय संवाददाता, जमशेदपुर धूप व गर्मी से बचने के लिए जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच रविवार को कई सामग्रियों का वितरण किया गया. जमशेदपुर पुलिस और सामाजिक संस्था मित्र हेल्दी ह्यूमैनिटी के संयुक्त तत्वावधान में सीसीआर परिसर, साकची में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसपी किशोर कौशल ने जवानों के बीच छतरी, घड़ा ,चश्मा, तौलिया और ओआरएएस का वितरण किया गया. एनजीओ मित्र के द्वारा सभी ट्रैफिक चेकिंग पोस्ट पर घड़ा दिया गया. जबकि समाजसेवी आशु दोदराजका का कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान रहा. मौके पर सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत, ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार, मित्र संस्था के प्रभात कुमार, राकेश प्रसाद, आदर्श वर्मा, आयुष कांत, देवेंद्र कुमार, चंद्रशेखर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >